Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

भांगड़ विस्फोट मामले में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला देर रात गिरफ्तार

कैनिंग पूर्व के पूर्व विधायक और भांगड़ क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी शौकत मोल्ला को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी चिंगड़ीघाटा इलाके से उस समय की गई, जब वह कथित रूप से फरार होने की कोशिश में थे।

06 Jun 2026

भांगड़ विस्फोट मामले में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला देर रात गिरफ्तार

कोलकाता। कैनिंग पूर्व के पूर्व विधायक और भांगड़ क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी शौकत मोल्ला को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी चिंगड़ीघाटा इलाके से उस समय की गई, जब वह कथित रूप से फरार होने की कोशिश में थे।

सूत्रों के अनुसार, शौकत मोल्ला के भागने की आशंका के बीच पकड़ा गया, हालांकि बाद में वह अपने ही जिले में छिपने का प्रयास कर रहे थे। उनके परिवार ने दावा किया है कि वह केंद्रीय एजेंसी के पास समर्पण करने जा रहे थे, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनकी बेटी ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है बल्कि उन्होंने आत्मसमर्पण किया है।

सूत्रों का कहना है कि गुरुवार सुबह उनके जीवनतला स्थित आवास पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की थी। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। टीम ने उनके पुत्र इमरान मोल्ला से पूछताछ की और घर की तलाशी ली। यह कार्रवाई भांगड़ के दक्षिण बामुनिया इलाके में हुए बम विस्फोट मामले से जुड़े जांच के सिलसिले में की गई, जिसमें विधानसभा चुनाव से पहले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।

इस मामले में भारतीय सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के प्रमुख और भांगड़ के विधायक नौशाद सिद्दीकी ने जांच की मांग की थी, जिसके बाद मामले की जांच पुलिस से लेकर एनआईए को सौंप दी गई थी। जांच के दौरान कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और इसी कड़ी में शौकत मोल्ला पर भी शिकंजा कसा गया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भांगड़ विस्फोट मामले में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला देर रात गि
कैनिंग पूर्व के पूर्व विधायक और भांगड़ क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी शौकत मोल्ला को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार देर रात गिरफ्त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News